🔳 सचल चिकित्सा वाहन के जरिए किए गए 53 अल्ट्रासाउंड
🔳 आसपास के गांवों से सीएचसी गरमपानी पहुंची गर्भवती महिलाएं
🔳 सेवा उपलब्ध कराने पर क्षेत्रवासियों ने आरोही संस्था का जताया आभार
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में लंबे समय बाद अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध होने से गर्भवती महिलाओं व मरीजों को राहत मिली। सचल चिकित्सा वाहन के जरिए 53 लोगों के अल्ट्रासाउंड कर स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध कराए जाने पर क्षेत्रवासियों ने आरोही संस्था का आभार व्यक्त किया।
बुधवार को आरोही संस्था सतोली, प्यूडा का सचल चिकित्सा वाहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचा। आसपास के गांवों से पहुंची दर्जनों गर्भवती महिलाओं व मरीजों को अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध कराई गई। रेडियोलोजिस्ट डा. आरती चतुर्वेदी व डा. पंकज तिवारी ने गर्भवती महिलाओं व मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श भी दिया। लंबे समय के बाद सीएचसी में सचल दल वाहन के जरिए अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध होने पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की। लोगों ने कहा की जब तक सीएचसी में रेडियोलोजिस्ट की तैनाती नहीं होती तब तक सचल सेवा वाहन के जरिए ही सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए ताकि गांवों के लोग लाभान्वित हो सकें।