🔳 लोहाली गांव में हुए कार्यक्रम में किसानों को दी गई अहम जानकारियां
🔳 कृषि विभाग की परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत हुआ कार्यक्रम
🔳 विभागीय योजनाओं की जानकारी भी की गई साझा
🔳 गांव को आदर्श ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने पर व्यक्त की गई खुशी
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में कृषि विभाग की परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत चयनित क्लस्टरों के किसानों को जैविक खेती की विधि समझाई गई। विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव को आदर्श ग्राम पंचायत घोषित होने पर खुशी व्यक्त की गई।
सोमवार को कृषि क्लस्टर अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जैविक खेती के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया। मास्टर ट्रेनर कुशल सिंह बिष्ट ने जैविक खेती के जरिए उत्पादन बढ़ाने के तौर तरीके बताए। किसानों से जैविक खेती पर ध्यान देने की अपील भी की गई। ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट ने कहा की परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत गांव के तीनों क्लस्टर में किसानों के हित में गंभीरता से कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम का दर्जा मिलने पर खुशी व्यक्त की गई। इस दौरान क्लस्टर कोर्डिनेटर जतिन कुमार, गौरव सिंह जलाल, कुंवर सिंह, राजेन्द्र सिंह, ईश्वर सिंह, गोपाल सिंह, जीवन सिंह महरा, चिंतामणी, शिवदत्त, राम सिंह, जीतू नेगी, राधे सिंह, ललित नेगी, हरेन्द्र बिष्ट, चंद्र मोहन, हरीश जलाल, हीरा लाल, तेजेन्द्र जलाल,भुवन नेगी,तेज सिंह, श्याम सिंह, देव गढ़िया, ललित मोहन, यशवंत पिनारी, बसंती देवी, भावना महरा, प्रीति भट्ट, कमला जलाल, मंजू महरा, भगवती जलाल, नेहा महरा, धना बिष्ट, कविता नेगी, उमा जलाल, रिया महरा, संगीता जलाल, पूनम बिष्ट, पुष्पा जलाल समेत तमाम किसान मौजूद रहे।
