🔳 शहीद खेम चंद्र डोर्बी महाविद्यालय में लगा विशेष शिविर
🔳 विद्यार्थियों को दी गई कई अहम जानकारियां
🔳 कार्यक्रम के तहत चलाया गया विशेष सफाई अभियान
🔳 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। आसपास के लोगों को सफाई के प्रति जागरुक भी किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में लगे शिविर का शुभारंभ प्राचार्य विनय कुमार विद्यालंकार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि एनएसएस के शिविर समाज के प्रति संवेदनशील बनाने तथा समाजसेवा के प्रति जागरुक करते हैं। विद्यार्थियों से आगामी शिविरों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया। शिविर के पहले सत्र में एनएसएस स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर की साफ़- सफ़ाई कर कूड़े का निस्तारण किया। परिसर में लगे पौधों की गुड़ाई की। दूसरे सत्र में एनएसएस. सदस्य डा. निर्मला ने स्वयंसेवियों को कई अहम जानकारियां दी। सरदार बल्लभ भाई पटेल की एक सौ पचासवीं जयंती पर हुई प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवियों को सात दिवसीय कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डा. ईप्सिता, व डा. दीपक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में छाया, बबीता, निधि तिवारी, उर्मिला, आरती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान डा.तरुण, डा.जयति दीक्षित बबीता, निधि, उर्मिला, रजनी, बबीता करगेती, पूजा जोशी, छाया, कनक लता, निशा, पूजा, निशा, मेघा, अंजलि बोहरा, शीतल बोहरा, ममता बोहरा, नैना, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
