🔳 व्यापारियों ने उठाई स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग
🔳 जिला पंचायत सदस्य को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन
🔳 बाजार में अंधेरा होने से गिनाई परेशानियां
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
बेतालघाट मुख्य बाजार क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जिला पंचायत सदस्य को ज्ञापन सौंप स्ट्रीट लाइटें लगवाए जाने की मांग उठाई है। व्यापारी ने कहा की स्ट्रीट लाइटें न होने से बाजार क्षेत्र में अंधकार हो जा रहा है जिससे आवाजाही करने वालों के साथ ही व्यापारी भी परेशान हैं।
शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल भंडारी की अगुवाई में व्यापारियों ने जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा को ज्ञापन सौंप बताया की मुख्य बाजार क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की कमी से राहगीर व व्यापारी वर्ग परेशान हैं। अधेरा होने से जंगली जानवरों की घुसपैठ का खतरा भी बना रहता है। पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने से व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठान जल्दी बंद कर घरों को लौट जा रहे हैं। पूर्व में भी कई बार मांग उठाई जा चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा सकी है। व्यापारियों ने जिला पंचायत सदस्य से बाजार में समुचित स्ट्रीट लाइटें स्थापित करवाए जाने पर जोर दिया है। जिंप सदस्य ने भी व्यापारियों को सकारात्मक कदम उठाए जाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान दर्शन सिंह, दीनानाथ, पंकज जलाल आदि मौजूद रहे।
