🔳 24 को सुयालबाड़ी व 25 को गरमपानी में लगेगा शिविर
🔳 आरोही संस्था की अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ करेंगी जांच
🔳 सरकारी अस्पताल में ही सेवा उपलब्ध होने पर क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी
🔳 बेतालघाट को भी वाहन भेजने की उठाई मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सीएचसी सुयालबाड़ी व गरमपानी में सचल दल वाहन के जरिए मरीजों व गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड सेवा का लाभ दिलाया जाएगा। आरोही संस्था का वाहन 24 को सुयालबाड़ी तथा 25 फरवरी को सीएचसी गरमपानी पहुंचेगा। शिविर में अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ डा. आरती चतुर्वेदी मरीजों का अल्ट्रासाउंड करेंगी।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में लंबे समय से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप पड़ी हुई है। ऐसे में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों व गर्भवती महिलाओं को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। सीएचसी सुयालबाड़ी में सेवा उपलब्ध न होने से लोग अल्मोड़ा को रुख करने को मजबूर हैं। लंबे समय से सेवा उपलब्ध कराए जाने की मांग उठने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने आरोही संस्था के सहयोग से अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध कराने को रुपरेखा तैयार की है। 24 फरवरी को आरोही संस्था का सचल दल वाहन सीएचसी सुयालबाड़ी तथा 25 फरवरी को सीएचसी गरमपानी में अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध कराएगा। स्वास्थ्य कर्मियों ने क्षेत्रवासियों से सेवा का लाभ उठाने का आह्वान किया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश पंत के अनुसार प्रत्येक महीने सेवा उपलब्ध करवाए जाने का प्रयास किया जा रही है। सब कुछ ठिक रहा तो जल्द ही बेतालघाट में भी सचल दल सेवा के माध्यम से सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। विभिन्न व्यापारिक तथा समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोगों ने सेवा उपलब्ध कराए जाने पर स्वास्थ्य विभाग व आरोही संस्था का आभार व्यक्त किया है।
