🔳 गांव के लोगों को दी गई कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी
🔳 नौनिहालों के सर्वांगीण विकास को सुरक्षित वातावरण को बताया जरुरी
🔳 शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर बांटी गई दवाईयां
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के मझेडा़ गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लगे विधिक साक्षरता व जागरुकता शिविर में ग्रामीणों को कई अहम जानकारियां दी गई। इस दौरान लगे स्वास्थ्य शिविर में तमाम लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।
बुधवार को पंचायत भवन परिसर में लगे शिविर का शुभारंभ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पारुल थपलियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने कई अहम कानूनी नियमों की जानकारी दी। कहा की बच्चों को दुर्व्यवहार, शोषण, हिंसा व भेदभाव से बचाना है ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। सचिव ने विभिन्न कानूनी नियमों की जानकारी भी साझा की। आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों के बारे में भी बताया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी के चिकित्सकों की विशेष टीम ने ग्रामीणों के बीपी, शूगर आदि की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की। विभिन्न बिमारियों से बचाव के तौर तरीके भी बताए। इस दौरान ग्राम प्रधान भास्कर चंद्र, पीएलवी रंजना पांडे, डा. योगेश कुमार, डा. अनिल गंगवार, डा. दीपक सती, रंजन कुमार त्रिपाठी, कमल कुमार पांडे, गिरीश पांडे, मुन्नी देवी, शीला देवी, पूरन चंद्र पांडे, माया देवी आदि मौजूद रहे।
