🔳 हाईवे पर 43 वाहन चालकों पर लगाया 82 हजार रुपये का जुर्माना
🔳 एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
🔳 यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले चालकों को लगाई गई फटकार
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर बेलगाम रफ्तार पर अंकुश लगाने को परिवहन विभाग की टीम हरकत में आ गई है। परिवहन विभाग की टीम ने हाईवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाकर 43 वाहन चालकों के ताबड़तोड़ चालान काटे। जिसमें से सर्वाधिक चालीसा चालान तेज रफ्तार वाहन चलाने पर किए गए। हाईवे पर एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
बुधवार को यातायात निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट ने हाईवे पर छड़ा क्षेत्र के समीप इंटरसेप्टर वाहन की मदद से मय टीम विशेष चैकिंग अभियान चलाया। हाईवे पर तेज रफ्तार, अधूरे कागजात, मानक से अधिक यात्रियों को लेकर वाहन संचालन समेत यातायात नियमों का उल्लघंन कर रहे वाहन चालकों के ताबड़तोड़ चालान किए गए। सबसे अधिक चालीस चालान तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले चालकों के किए गए। चैकिंग टीम ने तेज गति से वाहन दौड़ाने वाले वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई। टीम ने 43 वाहनों के चालान कर 82 हजार रुपये का जुर्माना वाहन चालकों पर लगाया। परिवहन विभाग की टीम के सख्त रवैए से वाहन चालकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। इस दौरान हरीश नाथ, सर्वेश चंद्र कंबोज आदि मौजूद रहे।
