🔳 मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पुलिस ने शुरु की जांच
🔳 क्षेत्रिय युवा कल्याण अधिकारी ने सौंपी है तहरीर
🔳 घटना में तीन महिलाएं समेत छह लोग हुए थे घायल
🔳 कंबल वितरण के दौरान टूट गई थी मिनी स्टेडियम की सुरक्षा दीवार
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में कंबल वितरण के दौरान हुई घटना को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजन के साथ ही भवाली तथा बेतालघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। विवेचना अधिकारी एसआई विजय कुमार के अनुसार क्षेत्रिय युवा कल्याण अधिकारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी गई है।
मिनी स्टेडियम बेतालघाट में आरम्भ विधानसभा सम्मेलन के दौरान कंबल वितरण के समय मिनी स्टेडियम की सुरक्षा दीवार टूटने से छह लोगों के घायल होने की घटना के बाद युवा कल्याण अधिकारी बेतालघाट कुंदन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजन शीलू कुमार व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पंजीकृत किए गए मुकदमे के आधार पर शीलू कुमार के साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष भवाली नरेश पांडे तथा बेतालघाट अध्यक्ष तारा भंडारी के साथ ही कई अन्य का नाम भी शामिल किया गया है। आरोप है की कार्यक्रम में भीड़ नियंत्रण, प्राइवेट सुरक्षा तथा आपातकालीन सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए थे। अव्यवस्थित ढंग से कंबल वितरण किए जाने पर भारी भीड़ एक स्थान पर इकठ्ठा हो गई। भीड़ का दबाव बढ़ने से मिनी स्टेडियम की दीवार गिर गई जिसकी चपेट में आकर महिलाएं व पुरुष घायल हो गए। विवेचना अधिकारी एसआई बेतालघाट विजय कुमार के अनुसार जांच शुरु कर दी गई है। सभी बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।