🔳 सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
🔳 तहसीलदार के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
🔳 बेतालघाट व कोटाबाग ब्लॉक की सीमा पर जुटे ग्रामीण
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
सड़कों की बदहाली पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर रोष जताया। राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रोष जताया। तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेज सड़कों की हालत में सुधार की मांग उठाई।
मंगलवार को पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पीसी गोरखा की अगुवाई में तमाम गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने बेतालघाट व कोटाबाग ब्लॉक की सीमा पर स्थित डौन परेवा क्षेत्र में धरना प्रदर्शन किया। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के बावजूद सड़कें खस्ताहाल है। गांव के लोग जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हैं। पांच वर्ष पूर्व भंडारपानी -ओखलढुंगा- बेतालघाट मोटर मार्ग को राज्य मार्ग घोषित किया गया।मुख्यमंत्री ने सितंबर 2024 व जून 2025 में मोटर मार्ग के सुधारीकरण व कैंची धाम टू लेन बनाने की घोषणा की पर आज तक धरातल पर कार्य शुरु नहीं हो सका है। ओखलढुंगा से बोहराकोट के बीच करीब दस किमी दायरे में गड्ढे परेशानी बन चुके हैं।कैंचीधाम जाने वाले वाहन भी रास्ता बदलकर नैनीताल होकर जाने को मजबूर हैं। आंदोलनकारियों ने कहा कि कांडा से खौला सड़क की घोषणा पांच वर्ष पूर्व तथा गर्जिया-ओखलढुंगा मोटर मार्ग की घोषणा दस वर्ष हुई पर निर्माण खंड रामनगर ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। आंदोलनकारियों ने तहसीलदार मनीषा के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेज सड़कों की हालत में सुधार किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान जिंप सदस्य संजय बोहरा, हेम नैनवाल, मोहन चन्द्र सुयाल, विनोद कांडपाल, चंद्रशेखर दानी, शेर सिंह, इंदर सिंह बोहरा, एलडी पंत, आनंद सिंह बोहरा, राजेन्द्र मेहरा , रेखा देवी, दयाल सिंह नेगी, विक्रम सिंह, राजू बिष्ट, एस लाल, नवीन चन्द्र तिवारी, कृपाल रौतेला , हिमांशु जोशी, दयाल सिंह समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
