🔳 पूर्व में शिप्रा नदी का वेग पहुंचा चुका है भारी नुकसान
🔳 खड़ी चट्टान से होकर गुजर रहा हाईवे, बड़ता जा रहा खतरा
🔳 क्षेत्रवासियों ने बुनियाद की सुरक्षा को ठोस उपाय किए जाने पर दिया जोर
🔳 सुध न लेने पर भविष्य में बड़े नुकसान का जताया अंदेशा
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर अतिसंवेदनशील दोपांखी क्षेत्र में हाईवे के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। पूर्व में शिप्रा नदी के बहाव से हाईवे की बुनियाद को भारी नुकसान तक पहुंच चुका है पर लगातार अनदेखी की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने बरसात से पूर्व हाईवे की बुनियाद की सुरक्षा को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।
दोपांखी क्षेत्र में हाईवे की बुनियाद की सुरक्षा की मांग जोर पकड़ने लगी है। चार वर्ष पूर्व आपदा के दौरान उफान में शिप्रा नदी के वेग ने हाईवे की बुनियाद को भारी नुकसान पहुंचाया जिस कारण हाईवे का एक हिस्सा नदी के उफान की भेंट चढ़ गया। कई दिनों तक यातायात बाधित रहने के बाद एनएच विभाग ने हाईवे से सटी थुआ की पहाड़ी को काट बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया। लंबा समय बीत जाने के बावजूद आज तक नदी क्षेत्र में हाईवे की बुनियाद की अनदेखी पर क्षेत्रवासियों ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की महत्वपूर्ण हाईवे पर रोजाना हजारों वाहन आवाजाही करते हैं पर हाईवे को बचाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। नदी क्षेत्र में खड़ी चट्टान से होकर हाईवे गुजर रहा है। भविष्य में नदी का बहाव तेज होने पर दोबारा हाईवे की बुनियाद को नुकसान पहुंच सकता है। स्थानीय मनीष तिवारी, विजय कुमार, शिवराज सिंह बिष्ट, विरेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह खनायत, सुनील मेहरा, कुबेर सिंह जीना आदि ने हाईवे की बुनियाद की सुरक्षा को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। अंदेशा जताया की यदि समय रहते सुध नहीं ली गई हाईवे को बड़ा नुक़सान पहुंच सकता है।
