🔳 हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचा कांवड़ियों का दल
🔳 स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत
🔳 देर शाम तक बेतालेश्वर मंदिर में जारी रहा भजन कीर्तनों का दौर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
हरिद्वार से गंगाजल लेकर बेतालेश्वर महादेव मंदिर बेतालघाट पहुंचे कांवड़ियों के दल का क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। देवाधिदेव महादेव के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
शनिवार को बेतालघाट घाटी देवाधिदेव महादेव के जयकारों से गुंजायमान रही। बीते आठ फरवरी को हरिद्वार से गंगाजल लेकर रवाना हुआ क्षेत्र के सोलह कांवड़ियों का बेतालघाट पहुंचने पर स्वागत हुआ। कांवड़ियों ने बाबा भक्तों से यात्रा के अनुभव साझा किए। बेतालेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना हुई। शिवरात्रि पर जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान अतुल भंडारी, केशर सिंह, बिशन जलाल, बचे सिंह, राजू फुलारा, रवि वर्मा, लक्ष्मण नेगी, संजय बोहरा, राकेश दरमाल, जयमल बिष्ट, पवन बिष्ट, पूरन बोहरा, प्रेम बिष्ट, विनोद जलाल, भूपेंद्र बिष्ट, बचे सिंह आदि मौजूद रहे।
