🔳 अटल उत्कृष्ट जीआइसी बेतालघाट में लगाई गई प्रदर्शनी
🔳 वैस्टेज मैटिरियल से तैयार की शानदार कलाकृति
🔳 अभिभावकों व शिक्षकों ने की विद्यार्थियों की सराहना
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट स्थित राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने वैस्टेज मैटिरियल से विभिन्न कलाकृतियां तैयार कर प्रदर्शनी लगाई। विद्यार्थियों की कला की शिक्षकों व अभिभावकों सराहना की। नौनिहालों को सम्मानित भी किया गया।
शनिवार को विद्यालय सभागार में लगी कलाकृति प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने किया। कला शिक्षिका जानकी राणा की देखरेख में वैस्टेज मैटिरियल से तैयार कलाकृतियों की सराहना कर नौनिहालों का उत्साहवर्धन किया। कहा की निष्प्रयोज्य सामग्री का इस्तेमाल कलाकृतियों में कर नौनिहालों ने पर्यावरण संरक्षण को बड़ा संदेश दिया है। कला शिक्षिका ने कहा कि कलाकृतियां जहां बच्चों की आंतरिक कला को बाहर लाने में मददगार है वहीं भविष्य में इसे व्यवसाय के रुप में अपनाकर आत्मनिर्भर बना जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान राजकुमार भंडारी, राजपाल सिंह नेगी, सत्यदेव, केडी सिंह, दिलिप फर्त्याल, पुष्पा मठपाल आदि मौजूद रहे।
