🔳 आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
🔳 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने किया मंत्रमुग्ध
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय गरमपानी में मदर्स प्राइड डे पर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता हुई। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करने पर अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
शनिवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय प्रबंधक ने कहा की कार्यक्रम का उद्देश्य नौनिहालों के विकास में माताओं के निस्वार्थ योगदान को सम्मान देना तथा विद्यालय व अभिभावकों के संबंधों को बेहतर व मजबूत बनाना है। बताया की ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।नौनिहालों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मदर एंड किड रैंप वॉक में नन्हें मुन्नों ने माताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर रैंप पर धमाल मचाया। रिंग गेम, बैलून फन व म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रमिला कांडपाल, रजनी करायत, शोभा देवी, लक्ष्मी बोहरा, किरन मेहरा, खूशबू, पूनम, सरिता, मनीषा बुधलाकोटी, महजबीन को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी, संतोष, प्रीति मंगच्वाडी, मनीषा, सपना, दीपशिखा, निशा मंगच्वाड़ी, दीपक, गीता बिष्ट, सरिता मेहरा, हिमानी बिष्ट, उषा बिष्ट, अनुराग आदि मौजूद रहे।
