🔳 धूराफाट किसान विकास संघर्ष समिति ने जताया रोष
🔳 सोलह फरवरी को जल निगम के कार्यालय में प्रदर्शन का किया ऐलान
🔳 बाइस फरवरी से बयेडी गांव में शुरु होगा अनशन
🔳 रिची थापल पंपिंग पेयजल योजना से होती है आपूर्ति
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

रिची थापल पंपिंग पेयजल योजना से समुचित पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीणों का पारा चढ़ने लगा है। व्यवस्था से परेशान धूराफाट किसान विकास संघर्ष समिति ने पंद्रह फरवरी तक व्यवस्था में सुधार न किए जाने पर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। दो टूक कहा की गांवों की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तमाम गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने वाली रिची थापल पंपिंग पेयजल योजना से हिडाम, मुसोली, पुनोली, बलियाली, बयेडी गांव के सैकड़ों परिवारों को भी पानी उपलब्ध कराया जाता है पर लंबे समय से गांवों में पेयजल की समुचित आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों के लोग दूर दराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से सिर पर पानी के बर्तन रख ढोने को मजबूर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने पानी की समुचित आपूर्ति न होने पर गहरी नाराजगी जताई है। धूराफाट किसान विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडेय ने आरोप लगाया है कि 2.86 करोड़ खर्च होने के बावजूद योजना से पानी की समुचित आपूर्ति नही हो पा रही है। मामले में रोष जता विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। संगठन अध्यक्ष ने चेतावनी दी है की यदि पंद्रह फरवरी तक व्यवस्था दुरुस्त कर समुचित पेयजल की आपूर्ति नहीं की गई तो सोलह फरवरी को जल निगम के रामनगर स्थित धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बाइस फरवरी से हिडा़म गांव में ग्रामीणों को साथ लेकर अनशन शुरु कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!