🔳 कड़ी निगरानी के लिए अस्तित्व में आई बारह टीमें
🔳 जनपद में 108 केंद्रों में होगी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं
🔳 साढ़े सात हजार परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षाएं
🔳 21 फरवरी से 20 मार्च तक है प्रस्तावित
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
उत्तराखंड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। बकायदा जनपद में नकलविहीन परीक्षा के लिए बारह सचल दल टीमों का गठन भी कर लिया गया है। परीक्षाओं के लिए जिले में 108 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें साढ़े सत्रह हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जयसवाल ने विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
21 फरवरी से बीस मार्च तक होने वाली उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। जनपद के 108 केंद्रों में होने वाली परीक्षाओं के लिए सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों की अगुवाई में सचल दल का गठन कर दिया गया है। नकलविहीन परीक्षा कराने को खंड शिक्षा अधिकारी बेतालघाट, रामगढ़, हल्द्वानी, कोटाबाग, भीमताल, रामनगर तथा ओखलकांडा व धारी ब्लॉक के बीईओ के नेतृत्व में तीन तीन शिक्षकों की तैनाती की गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) व जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) तथा जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान भीमताल के प्राचार्य की देखरेख में भी सचल दल टीमों का गठन किया गया है। सचल दल दस्ता परीक्षा केंद्रो में पहुंचकर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेगी। जनपद में 108 परीक्षा केंद्रों में करीब साढ़े सात हजार परीक्षार्थी परिक्षाएं देंगे। जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जयसवाल के अनुसार शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षाओं की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मनोयोग से डूयूटी के निर्देश दिए गए हैं।
