🔳 बेतालघाट के जीआईसी ऊंचाकोट में हुई कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला
🔳 विद्यार्थियों को दी गई कई अहम जानकारियां
🔳 आईटीआई में प्रवेश तथा संचालित विषयों पर डाला गया प्रकाश
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज ऊंचाकोट में हुई एक दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों को अग्रिम शिक्षा व आइटीआइ के विषय पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से कौशल विकास व्यावसायिक शिक्षा तथा मेडिकल के क्षेत्र में जाकर रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ने का आह्वान किया।
बुधवार को विद्यालय सभागार में हुई कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य डा. प्रेम मर्तोलिया ने विद्यार्थियों से कार्यशाला से मिली जानकारी का लाभ उठाने का आह्वान किया। कहा कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार व स्वरोजगार की ओर आसानी से कदम बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम में 135 विद्यार्थियों व अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। कैरियर काउंसलिंग विशेषज्ञ व उप नोडल अधिकारी कुमाऊं मंडल राजेंद्र पांडे ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश के विषय में जानकारी दी। आइटीआइ के बाद ऑन द जाॅब ट्रेनिंग तथा दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली पर भी प्रकाश डाला। बताया की प्रशिक्षार्थियों के लिए नियमानुसार ड्रेस की धनराशि के भुगतान का भी प्रावधान है। नवीन भंडारी ने संचालित व्यवसाय के बारे में बताया। इस दौरान मदन मोहन जोशी, मनजीत सिंह, दीपिका सिंह, रेखा, अंकित, दीपक, भरत, भावना, लकी, काजल आदि मौजूद रहे।
