🔳 प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर
🔳 चमड़ियां बाजार के समीप हुई दुर्घटना से मचा हड़कंप
🔳 दुर्घटना से यातायात भी हुआ प्रभावित, पुलिस ने सुचारु कराया यातायात
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर चमड़ियां क्षेत्र में अज्ञात वाहन व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। खैरना पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार कर नाजुक हालत में उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। दुर्घटना से हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
हाईवे पर दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। एक के बाद एक हादसों में लोग घायल हो रहे हैं। बीते रोज चमड़ियां निवासी हरीश सिंह बाइक से खैरना की ओर रवाना हुआ। हाईवे पर चमड़ियां क्षेत्र में बाइक सवार अज्ञात वाहन से टकरा गया। दुर्घटना की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत ने मय टीम घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। पुलिस टीम ने बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।