🔳 महिला सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों व कार्मिकों को दी गई अहम जानकारियां
🔳 एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम ने प्राथमिक उपचार के भी सिखाए गुर
🔳 फैमिलीजेशन एक्सरसाइज के तहत लगाया गया विशेष शिविर
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

पंद्रहवीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(एनडीआरएफ) के तत्वावधान में अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी स्थित महिला सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों, कार्मिकों व क्षेत्रवासियों को आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्य के तौर तरीके बताए गए। आपातकालीन स्थिति में जरुरतमंदों को मेडिकल उपचार, आग से बचाव समेत कई अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की गई।
सोमवार को महिला सभागार में फैमिलीजेशन एक्सरसाइज कार्यक्रम के तहत एनडीआरएफ व एसडीआरएफ छड़ा इकाई की टीम ने आपदा के दौरान राहत कार्यों के साथ ही बचाव कार्यो की जानकारी दी। रक्तबहाव रोकने, श्वास नली की चैकिंग, सीपीआर, आग की घटना पर काबू करना तथा आग में फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने, मरीजों को लिफ्टिंग ल मूविंग तथा पानी में डूबते व्यक्ति को बचाने के तरीकों की जानकारी दी। एनडीआरएफ टीम के सदस्यों ने बताया की समय पर सूचना से राहत व बचाव कार्य से संकट में फंसे लोगों को सुरक्षित किया जा सकता है। प्राथमिक उपचार की सही जानकारी से जिंदगी बचाई जा सकती है। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने मौके पर प्रशिक्षण भी दिया। इस दौरान श्री कैंची धाम की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भगवती भाकुनी, आरके ललित मोहन जैडा, विपिन तिवारी, संजय तिवारी, राजेंद्र गोस्वामी, अमलेश कुमार, पुष्कर जीना, अमित टम्टा, गणेश मेहरा, कमल जोशी, अमित आदि मौजूद रहे।