🔳 सुरक्षित यातायात के अभाव में बड़ी अनहोनी आ सकती है सामने
🔳 यात्रियों व पर्यटकों के लिए मुसीबत बनी एनएच प्रशासन की अनदेखी
🔳 वाहनों के पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के चपेट में आने का खतरा हुआ दोगुना
🔳 एनएच प्रशासन की मनमानी से लोगों में बढ़ती जा रही नाराजगी
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर लोहाली की पहाड़ी से जोखिम कई गुना बढ़ गया है। आवाजाही करने वाले वाहन चालकों के कोसी नदी किनारे अस्थाई मार्ग से आवाजाही करने से पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों के वाहनों से टकराने का खतरा बढ़ने से कभी भी बड़ी अनहोनी सामने आ सकती है बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा।
हाईवे पर दुर्घटना का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है वहीं अब लोहाली क्षेत्र में जानबूझकर हादसों को न्यौता दिया जा रहा है। लोहाली क्षेत्र में कभी भी बड़ी अनहोनी का खतरा बना हुआ है बावजूद एनएच विभाग की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। थुआ की पहाड़ी पर किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों के दौरान लगातार पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। हाईवे को छोड़ वाहन कोसी नदी क्षेत्र में बनाए गए अस्थाई मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं जिससे जोखिम दोगुना बढ़ गया है। थुआ की पहाड़ी से गिरने वाले पत्थर हाईवे पर गिरने के बाद तेज रफ्तार में नदी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं जिससे कभी भी किसी वाहन के पत्थरों की चपेट में आने का अंदेशा है पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष मनीष तिवारी, गजेन्द्र सिंह नेगी, फिरोज अहमद, आंनद नेगी, मनोज सिंह बिष्ट, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह नेगी, आंनद सिंह, सुनील सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने एनएच के लापरवाह रवैए पर गहरा रोष जताया है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई तो एनएच विभाग के खिलाफ आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।
