🔳 हिंदू सम्मेलन में लिया गया सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प
🔳 आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने किया सम्मेलन में प्रतिभाग
🔳 स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से बांधा समां
🔳 भारत माता की आरती के बाद लगा भंडारा
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में हुए हिंदू सम्मेलन में देश की एकता व अखंडता का संकल्प लिया गया। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों व स्कूली बच्चों ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भारत माता के जयकारों के साथ रैली निकाली। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाल माहौल भक्तिमय कर दिया।
रविवार को हिंदू सम्मेलन के मौके पर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्कूली बच्चों, महिलाओं व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने रैली निकाली। भारत माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने सनातन धर्म की रक्षा को आगे आने का आह्वान किया गया। मुख्य वक्ता के रुप में केशवानंद ब्रह्मचारी ने हिंदुत्व पर समाज का जागरण, जिला प्रचारक अमित ने संघ का पक्ष तथा मातृशक्ति पर मुन्नी पांडे ने अपने विचार व्यक्त किए।राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट तथा ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। भारत माता की आरती के बाद भंडारा लगा। इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या, जिला कार्यवाह दिनेश सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र भंडारी, तारा सिंह बिष्ट, गौरव पडलिया, नीमा भट्ट, सोबन सिंह बिष्ट, देव मेहरा, कमलेश बुधलाकोटी, कमल करायत, चेतन मेहरा, गोविदी देवी, हेमा देवी, धारा बल्लभ समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
