🔳 गरमपानी में हुए हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
🔳 भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हुई कोसी घाटी
🔳 कौरवों जैसा दुर्व्यवहार करने वाले राजनेताओं से सतर्क रहने की अपील
🔳 युवाओं से किया गया परंपरा, भाषा व संस्कारों से जुड़े रहने का आह्वान
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी स्थित महिला सभागार में हिंदू सम्मेलन में क्षेत्रवासियों उत्साह से प्रतिभाग किया। मातृशक्ति, युवाओं व क्षेत्रवासियों ने सनातन संस्कृति के प्रति आस्था व्यक्त की। सरस्वती शिशु मंदिर के नौनिहालों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों व जयकारों के बीच नंदा यात्रा से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारत माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
रविवार को महिला सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन के साथ किया गया। कन्याओं का पूजन, तिलक से सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि दुर्गा दत्त त्रिपाठी ने हिंदू सनातनियों से एकत्रित होकर संघ को और अधिक मजबूती देने का आह्वान किया। साथ ही राजनीति में सनातन धर्म को बढ़ाने वाले राजनेताओं के हाथ मजबूत करने तथा कौरवों जैसे दुर्व्यवहार करने वाले राजनेताओं से सतर्क रहने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति की वह परंपरा है जो नारीशक्ति के सम्मान व समाज में उनके गौरवपूर्ण स्थान को दर्शाती है। नंदा देवी को राज्य की लोक आस्था का केंद्र बताते हुए कहा कि यात्रा हमारी सांस्कृतिक एकता व आध्यात्मिक चेतना को सशक्त करती है। हिंदू समाज को संगठित करने पर जोर दिया गया। सत्य, समरसता, सेवा, संस्कार व राष्ट्रभक्ति पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। कहा कि हिन्दू संस्कृति केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की वैज्ञानिक और मानवीय शैली है जो सभी प्राणियों के कल्याण की बात करती है। हिंदू समाज ही विश्व का मार्गदर्शन करेगा। युवाओं से परंपराओं, भाषा व संस्कारों से जुड़े रहने का आह्वान भी किया गया इस दौरान विधायक सरिता आर्या, निधि त्रिपाठी, प्रगति जैन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालम पिनारी, पूर्व ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी, मनोहर, दीप रैखाडी, हेम आर्या, गोविंद नेगी, मदन कैड़ा, संगीता साह, हंसा जोशी,गीता पाठक, कविता अधिकारी आदि मौजूद रहे।
