🔳 विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी अभियान में जुटे
🔳 कूड़ा व गंदगी इकठ्ठा कर किया गया निस्तारण
🔳 क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं व पर्यटकों से भी किया गया नदी को साफ रखने का आह्वान
🔳 पवित्र नदी को स्वच्छ रखने का लिया गया संकल्प

[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के आस्था के सुप्रसिद्ध कैंची धाम में बहने वाली पवित्र उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी में विशेष सफाई अभियान के तहत कूड़ा व गंदगी एकत्र कर निस्तारण किया गया। क्षेत्रवासियों को नदी को साफ सुथरा बनाए रखने को जागरुक भी किया गया। सफाई अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही आश्रम परिसर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

शुक्रवार को श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका के निर्देश पर कैंची क्षेत्र में बहने वाली पवित्र शिप्रा नदी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान का श्रीगणेश हुआ। नदी क्षेत्र के बड़े दायरे में कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। एसडीएम मोनिका ने कहा की पवित्र नदी को साफ सुथरा बनाए रखना हम सबकी पहली जिम्मेदारी है। कहा की नदी को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान के दौरान क्षेत्र के लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं व पर्यटकों से भी नदी को साफ सुथरा बनाए रखने की अपील की गई। नदी को गंदगी मुक्त रखने का संकल्प भी लिया गया। अभियान में जिला पंचायत, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिंचाई विभाग व प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी महेश विश्नोई, रिचा जोशी, विजय सिंह बिष्ट, पंकज जोशी, रवि पांडे, जगदीश नेगी, ग्राम प्रधान सीमा, पंकज पडलिया, देसांत बोहरा, मनीष चौधरी, ऋषि सिंह, पुष्कर सिंह, विनोद कुमार, मनोज सिंह, सुरेन्द्र सिंह कठायत, गिरीश, पूरन, कमल सिंह आदि जुटे रहे।