🔳 विद्यार्थियों ने दमदार प्रस्तुति से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
🔳 जीआइसी धनियाकोट में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
🔳 मेधावियों को किया गया प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे समां बांधा। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं व खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में हुए वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंकित साह व क्षेत्र पंचायत सदस्य हर्षिता जलाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने विद्यालय में शैक्षणिक व विद्यार्थियों के हित में संचालित की जा रही गतिविधियों की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन को भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कुमाऊंनी व गढ़वाली लोक गायन व नृत्य की प्रस्तुति दे अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया गया। प्रधानाचार्य हरीश राम कालाकोटी ने वार्षिक आख्या पेश कर विद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की। इस दौरान पीटीए अध्यक्ष सरिता आर्या, एसएमसी अध्यक्ष हेमा देवी, ग्राम प्रधान तल्लाकोट इंद्रा देवी, विमला आर्या, मोहन चंद्र भट्ट, विनोद कुमार, सीमा तिवारी, मोहन सिंह बिष्ट, दीपक, सुनील चंद्र, प्रियंका साह, नीमा महतोलिया, जितेन्द्र सिंह, धीरेंद्र पाठक, आशुतोष द्विवेदी, शशि प्रकाश यादव, आशा उपाध्याय, विकास थापा, भावना देवी, गंगा देवी समेत कई अभिभावक मौजूद रहे।
