🔳 राजीव गांधी अभिनव विद्यालय बेतालघाट में हुई प्रतियोगिता
🔳 ब्लॉक के छह एनपीआरसी के विद्यालयों की टीमों ने किया प्रतिभाग
🔳 विजेता टीमों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित राजीव गांधी अभिनव विद्यालय में विकासखंड स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में मेधावियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के छह एनपीआरसी के विद्यार्थियों ने भागीदारी की। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
बुधवार को विद्यालय परिसर में हुई अबेकस प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छह एनपीआरसी के विद्यालयों के मेधावियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर दमदार प्रदर्शन किया। अतिथियों ने कहा कि अबेकस प्रतियोगिता से जहां गणित कौशल में सुधार होता है वहीं एकाग्रता व आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के बाद जनपद व राज्य तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतियोगिता होती है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में जीपीएस घंघरेठी ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि जीपीएस अमेल दूसरे व जीपीएस रातीघाट की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान राजकुमार, भानू जलाल, सुरेश जोशी, शिखा गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
