🔳 कुर्माचल नगर सहकारी बैंक नैनीताल में दी 33 वर्ष सेवा
🔳 वरिष्ठ प्रबंधक पद पर रहे तैनात
🔳 हल्द्वानी में हुए कार्यक्रम में किया गया सम्मानित
🔳 वक्ताओं ने सुनील के सरल स्वभाव को सराहा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
जिला मुख्यालय नैनीताल स्थित प्रतिष्ठित कुर्माचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक के पद कार्यरत सुनील साह के सेवानिवृत्त होने पर हल्द्वानी में हुए कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा की सुनील ने अपनी शानदार कार्यशैली से हमेशा बैंक के कर्मचारियों व ग्राहकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। सुनील को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।
हल्द्वानी में हुए सम्मान समारोह में कुर्माचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड नैनीताल में वरिष्ठ प्रबंधक पद पर तैनात सुनील साह को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने सुनील की कार्यशैली की खूब सराहना की। वक्ताओं ने कहा की सुनील ने कुशल प्रबंधन से बैंक की योजनाओं से ग्राहकों को लाभान्वित किया। कार्यालय में सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार कर कर्मचारियों के बीच विशेष पहचान बनाई। कहा कि सुनील अपने मृदुभाषी व हंसमुख स्वभाव के चलते हमेशा सबके प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस दौरान अधिवक्ता अमित चौधरी, भगवती चौधरी, मुन्नी साह, मोनिका साह, ज्योति साह, रुचि गंगोला, नीरजा साह, स्वाति चौधरी, आस्था चौधरी, विभूति, रितिसा, पार्थ, तेजस्विनी, उन्नति आदि मौजूद रहे।
