🔳 जिला अधिकारी को भेजा सड़कों की बदहाली से संबंधित ज्ञापन
🔳 जर्जर हालत में पहुंच चुकी सड़कों पर जताया दुर्घटना का अंदेशा
🔳 डौन परेवा में गांव के लोगों को साथ लेकर होगा धरना प्रदर्शन
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
बेतालघाट से रामनगर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण भंडारपानी – ओखलढुंगा तथा कांडा फफडिया मोटर मार्ग पर हाटमिक्स व डामरीकरण की मांग को लेकर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी को पत्र भेज डौन परैवा में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। आरोप लगाया की मुख्यमंत्री घोषणा के बावजूद सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। जगह जगह गड्ढों से दुर्घटना का जोखिम कई गुना बढ़ गया है।
पूर्व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पीसी गोरखा ने डीएम ललित मोहन रयाल को पत्र भेज बताया है कि लगभग पांच वर्ष पूर्व महत्वपूर्ण भंडारपानी ओखलढुंगा बेतालघाट बर्धो भुजान बिल्लेख मोटर मार्ग को राज्य मार्ग घोषित किया।। प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2024 को बेतालघाट रामलीला मंच पर इस मार्ग को कैंची धाम टू लेन बनाने की घोषणा की। वर्ष 2025 में दोबारा भंडारपानी ओखलढूंगा तल्लीसेठी बेतालघाट बर्धो भुजान बिल्लेख मोटर मार्ग का सुधारीकरण किये जाने की घोषणा की बावजूद लोनिवि ओखलढूगा से बोहराकोट के मध्य गढ्ढे तक नही भरे गये है। दस किमी दायरें में गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बढता ही जा रहा है। मोटर मार्ग की दुर्दशा से कैंची धाम को जाने वाले वाहन वाया नैनीताल आवाजाही को मजबूर हैं। कांडा फफडिया को जोड़ने वाली सड़क भी वर्षों से जर्जर है। डामरीकरण तक का कार्य नहीं हो पाया है सरकार गर्जिया ओखलढूंगा मोटर मार्ग की घोषणा भी दस साल पूर्व की गयी थी जिस पर भी आज तक कोई कार्रवाई नही की गयी है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पीसी गोरखा ने सड़कों की सुधारीकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आगामी 17 को डौन परेवा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
