🔳 घूना गांव में लगा जीआइसी रातीघाट का विशेष एनएसएस शिविर
🔳 स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाकर किया ग्रामीणों को जागरुक
🔳 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध
🔳 जिला समन्वयक ने किया परियोजना कार्यो का निरीक्षण
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
शहीद संजय सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में स्वयंसेवियों को कई अहम जानकारियां दी गई। एनएसएस के जिला समन्वयक प्रो.जगमोहन सिंह नेगी ने परियोजना कार्यो का जायजा ले स्वंय सेवियों का उत्साहवर्धन किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बेतालघाट ब्लॉक के घूना गांव स्थित पंचायत भवन में लगे राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में स्वयंसेवियों को अनुशासन व देश सेवा के विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विशेष सफाई अभियान चलाकर गांव के लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरुक किया। एनएसएस के जिला समन्वयक प्रो. जगमोहन सिंह ने शिविर में पहुंचकर स्वयंसेवियों की कार्य योजना का निरीक्षण किया। एनएसएस के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य सोमपाल सिंह ने स्वयंसेवियों से शिविर में मिली सीख व अनुभव को जीवन में उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी राधे श्याम ने कार्यक्रम का संचालन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रियांशी मेहरा, विनीत बिष्ट, हर्षिता बिष्ट, अक्षमा, आंकाक्षा आर्या को शानदार प्रस्तुति पर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह भंडारी, एसएमसी अध्यक्ष धारा बल्लभ, दिनेश सिंह रावत, किरन रानी, मुन्नी पांडे आदि मौजूद रहे।
