🔳 प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पहुंची क्वारब पुलिस
🔳 फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
🔳 पुलिस ने पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
🔳 शिनाख्त न होने से पहेली बनी मौत
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के गैराडी ग्राम पंचायत के समीप नदी क्षेत्र में नग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मवेशियों को जंगल की ओर ले जा रहे ग्रामीणों ने सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को दी। सूचना पर पहुंची क्वारब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है। चौकी प्रभारी मनोज अधिकारी ने बताया की शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा।
रविवार को रामगढ़ ब्लॉक के कुमनिया नदी के समीप नग्न अवस्था में शव पड़े होने की सूचना से गांव के लोग सख्ते में आ गए। चरवाहों की सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पानी राम व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। क्वारब चौकी प्रभारी मनोज अधिकारी भी मय टीम मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भिजवाया। आसपास के क्षेत्रों में सूचना भिजवाई गई ताकी शिनाख्त हो सके पर सफलता नहीं मिल सकी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पनी राम के अनुसार मृतक के शरीर में कपड़े भी नहीं थे ऐसा प्रतीत होता है की जंगली जानवरों ने शव से कपड़े नौंच लिए। मृतक की उम्र चालीस वर्ष के आसपास रही होगी। ग्रामीणों ने भी घटना के खुलासे की मांग उठाई है। घटना की सूचना पर कोतवाल भवाली प्रकाश मेहरा ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। चौकी प्रभारी मनोज अधिकारी के अनुसार सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शिनाख्त के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान चौकी प्रभारी खैरना रमेश पंत, राजेंद्र सती, आंनद राणा, गोपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।
