🔳 पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
🔳 हत्या या हादसा दोनों एंगल पर जांच में जुटी पुलिस
🔳 वाहन की चपेट में आने का भी जताया जा रहा अंदेशा
🔳 साथियों के साथ रामगाढ़ में कार्य करता था मृतक
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी बाजार के समीप नेपाली मूल के श्रमिक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची खैरना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भिजवाया। श्रमिक की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
रविवार को हाईवे पर आवाजाही करने वाले व स्थानीय लोगो ने सड़क किनारे अज्ञात शव देखा। कुछ ही देर में सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई। सूचना पाकर चौकी प्रभारी खैरना रमेश पंत मय टीम मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर आसपास जानकारी जुटाई। जानकारी जुटाने पर समीपवर्ती रामगाढ़ क्षेत्र नेपाली मूल के श्रमिकों के कार्य करने का पता चला। श्रमिकों को मौके पर बुलवा शिनाख्त का प्रयास किया गया। नेपाल मूल के श्रमिकों ने शव की भामि राम (37) पुत्र गौरी राम निवासी चिलकनी, थाना कंचनपुर, नेपाल के रुप में शिनाख्त की। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले। अंदेशा जताया गया की खैरना से रामगाढ़ क्षेत्र की ओर लौटते समय मृतक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। सिर पर चोट की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भिजवाया। चौकी प्रभारी रमेश पंत के अनुसार मामले की जांच शुरु कर दी गई है। श्रमिक की मौत किस वाहन की टक्कर से हुई पता लगाया जाएगा।
