🔳 पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में लगा शिविर
🔳 विद्यालय के 75 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
🔳 विद्यार्थियों से किया गया शिविर का लाभ उठाने का आह्वान
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में लगे एडवेंचर व नेचर स्टेडी शिविर में छात्र छात्राओं को कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से जानकारियां दी गई। शिविर में नवीं व 11वीं कक्षा के 75 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों को वैली क्रासिंग, ट्री कलेंबिग व रिवर क्रासिंग के विषय पर जानकारी साझा की गई।
शनिवार को विद्यालय परिसर में एडवेंचर व नेचर स्टेडी शिविर का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तनुजा राणा व प्रधानाचार्य डा . संजीव अहलावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों से शिविर में गंभीरता से प्रतिभाग करने तथा गतिविधियों को सिखने का आह्वान किया। अल्पाइन एडवेंचर संस्था के मास्टर ट्रेनर मोहित ने विद्यार्थियों को एडवेंचर एक्टिविटी के तहत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। नेचर स्टेडी के दौरान विभिन्न जड़ी-बूटियों की जानकारी साझा की। औषधीय पौधों के साथ अश्वगंधा, शंखपुष्पी आदि आयुर्वेदिक पौधों के बारे में बताया। कहा की पौधे वातावरण को शुद्ध रखने के साथ ही जैव विविधता को संतुलित बनाए रखने में भी मददगार है। इस दौरान भूपेंद्र कुमार, अजीत सिंह, ऐश्वर्या, धीरज, दीप्ति, लक्ष्मण, गोधन सिंह आदि मौजूद रहे।
