🔳 मझेडा गांव में जुटे आसपास के गांवों के धरतीपुत्र
🔳 एसएम सहगल फाउंडेशन व एचडीएफसी बैंक के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
🔳 कई विभिन्न बिंदुओं पर भी दी गई जानकारी
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

एसएम सहगल फाउंडेशन व एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में परिवर्तन परियोजना के तहत मझेड़ा गांव में फार्मर्स फील्ड स्कूल (एफएफएस) गतिविधि हुई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में घुना, पांगकटारा, सिल्टोना एवं गरजोली गांवों के पचास किसानों ने प्रतिभाग लिया।
शुक्रवार को कार्यक्रम में किसानों को ड्रिप इरिगेशन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे कम पानी में अधिक उत्पादन संभव हो सके। साथ ही फार्मर्स फील्ड स्कूल की गतिविधियों के माध्यम से किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में नर्सरी प्रबंधन, मिट्टी की सेहत (सोइल हेल्थ), पोषक तत्व प्रबंधन (न्यूट्रिशन मैनेजमेंट) तथा फसल उत्पादन बढ़ाने की वैज्ञानिक विधियों के विषय में जानकारी दी गईं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि, मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार, कृषि लागत में कमी लाना तथा किसानों को नई एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ना रहा। किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।