🔳 श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने खैरना बाजार में चलाया अभियान
🔳 सामान फैलाने वाले सात दुकानदारों को किया गया चिह्नित
🔳 तत्काल सामान हटाए जाने के दिए निर्देश
🔳 अतिक्रमण से बाजार में आवाजाही हुई खतरनाक
🔳 तीखी नजर समाचार पोर्टल ने प्रमुखता से उठाया मुद्दा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में दुकानों का सामना हाईवे तक फैलाएं जाने से स्कूली बच्चों व राहगीरों पर खतरा बढ़ने का मामला जोर-शोर से उठने के बाद अब श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अभियान चलाकर दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई। हाईवे तक फैले सामान को हटवाया गया। चेताया की दोबारा सामान फैलाया तो कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन की उपजिलाधिकारी मोनिका के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने खैरना बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर दुकानदारों के हाईवे तक फैले सामान को हटवाया। दुकानदारों के मनमाने ढंग से हाईवे तक दुकानों का सामना फैलाएं जाने से स्कूली बच्चों व राहगीरों को बाजार में आवाजाही में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है‌। आवाजाही के लिए जगह न मिलने से बच्चें व स्थानीय लोग जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर है। तीखी नजर समाचार पोर्टल ने भी मामले को लगातार प्रमुखता से उठाया। एसडीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम के एकाएक चले अभियान से बाजार में हड़कंप मच गया। प्रशासन की टीम ने हाईवे तक सामान फैलाने वाले दुकानदारों को तत्काल सामान हटाने के निर्देश दिए। राजस्व उपनिरीक्षक रवि पांडे व कमल जोशी ने दुकानदारों को सामान न फैलाने की हिदायत भी दी। साफ कहा की मनमानी पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजस्व पुलिस की टीम भी मौजूद रही।