🔳 दुर्घटना के घायलों का सीएचसी गरमपानी में किया गया उपचार
🔳 स्कूटी सवार एक युवक नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर
🔳 दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही भी हुई ठप
🔳 खैरना पुलिस की टीम ने बामुश्किल यातायात कराया सुचारु
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्कूटी व कार की आमने-सामने भिड़ंत से हड़कंप मच गया। हादसे में बाइक व कार सवार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची खैरना पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई।
दुर्घटनाओं के लिहाज से अतिसंवेदनशील अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को भवाली निवासी भारत कुमार तथा गौरव कार यूके004 एएफ 7612 से शाम के समय अल्मोड़ा से भवाली की ओर रवाना हुए। कार सवार हाईवे पर चमड़ियां क्षेत्र के समीप पहुंचे ही थे की विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी कार से जा टकराई। आमने-सामने हुई भिड़ंत से हड़कंप मच गया। दुर्घटना की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्कूटी सवार मंगचौडा, रानीखेत निवासी अनिल व दीपक कुमार तथा कार सवारों को पुलिस की मदद से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। स्कूटी सवार अनिल को नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। दुर्घटना से हाईवे पर जाम भी लग गया। खैरना पुलिस की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु करवाया।