🔳 तमाम गांवों में घंटों आपूर्ति ठप रहने रहने सैकड़ों उपभोक्ता परेशान
🔳 फ्रिज में रखा सामान खराब होने से दुकानदारों भी उठा रहे नुकसान
🔳 विद्युत विभाग के कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों में नाराजगी
🔳 जल्द व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे व रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे से सटे तमाम गांवों में विद्युत आपूर्ति बड़ी समस्या बन चुकी है। सप्ताह भर से घंटों आपूर्ति ठप रहने से सैकड़ों उपभोक्ताओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाम को गांवों के अंधेरे में डूब जाने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी चौपट हो जा रही है। विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है।
समीपवर्ती ताड़ीखेत ब्लॉक के भुजान, सूरी, गडस्यारी, जाला, सुनियाकोट समेत तमाम गांवों में विद्युत आपूर्ति परेशानी का सबब बन चुकी है। सप्ताह भर से घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से गांवो के लोग परेशान है। लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित होने से दुकानदारों का फ्रिज में रखा दूध, दही, पनीर, मक्खन आदि खराब होने से दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं गांवों के घंटों अंधेरे में डूबने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो जा रही है। अभिभावकों ने आरोप लगाया की परीक्षाएं सिर पर है पर विद्युत आपूर्ति ठप होने से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो जा रही है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिषेक बिष्ट ने विद्युत विभाग पर लापरवाह रवैए का आरोप लगाया है। बीडीसी सदस्य ने विद्युत व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर गहरी नाराजगी भी जताई है। पंकज सिंह, पूरन सिंह, देव सिंह, जीवन चंद्र, राम सिंह, रणजीत सिंह, हेमा परिहार, भावना असवाल, हीरा देवी, चंपा देवी, गोपूली देवी, दीपा देवी, सुनीता कांडपाल, गीता बेलवाल आदि ने जल्द व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है। अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी है। विद्युत विभाग के एसडीओ आयुष चौहान के अनुसार बारिश के कारण आपूर्ति बाधित हुई। विभागीय टीम आपूर्ति दुरुस्त करने में जुटी है। प्रयास किया जा रहा है की जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाए।
