🔳 दूर दराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हुए ग्रामीण
🔳 पेयजल संकट से होटल व्यवसायियों का कारोबार भी हुआ चौपट
🔳 परेशानी के बावजूद सुध न लिए जाने से क्षेत्रवासियों में रोष
🔳 जल्द आपूर्ति सुचारु किए जाने की उठाई पुरजोर मांग
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर छड़ा बाजार व गांव में पेयजल आपूर्ति ठप होने से हाहाकार मच गया है। पेयजल संकट गहराने से बाजार के व्यापारियों का व्यवसाय भी प्रभावित हो गया है। होटल व्यवसायी वाहनों में दूर दराज से पानी ढोने को मजबूर हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
हाईवे पर स्थित छड़ा बाजार व गांव में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। गांव के लोग दूरदराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से सिर पर पानी के बर्तन ढोने को मजबूर हो चुके है मवेशियों को भी पानी के लिए दूरदराज ले जाना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में भी व्यापारी तमाम परेशानियों का सामना करने को मजबूर हो चुके हैं। होटल व्यवसायी भी बूंद बूंद पानी को तरस गए हैं जिस कारण व्यवसाय भी प्रभावित होता जा रहा है। लगातार पेयजल संकट गहराने के बावजूद सुध न लिए जाने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी भी बढ़ते ही जा रही है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री संजय सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति उपाध्यक्ष मनोज बिष्ट, चंदन सिंह, जीवन सिंह, विजय बिष्ट, राजन मोर्या, हीरा सिंह, महेंद्र बिष्ट, सुरेश बिष्ट, दीपक फर्त्याल आदि ने तत्काल पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।
