🔳 वाहन की चपेट में आने से कृषि अनुसंधान केंद्र के दो कर्मचारी घायल
🔳 एकाएक हुई दुर्घटना से बाजार में मचा हड़कंप
🔳 दो घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया गया अस्पताल
🔳 एक कर्मचारी नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में पिकअप वाहन चालक को एकाएक आए मिर्गी के दौरे से वाहन असंतुलित होकर दुकान में जा घुसा। वाहन की चपेट में आने ने कृषि अनुसंधान केंद्र में कार्यरत दो कर्मचारी गंभीर रुप से घायल हो गए। एकाएक हुए हादसे से बाजार में अफरातफरी मच गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक कर्मचारी को नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
गुरुवार को पिलीभत, उत्तर प्रदेश निवासी सोनू पाल पिकअप यूके 06 सी 6686 लेकर खैरना बाजार पहुंचा। तहसील के समीप खाना खाने के बाद जैसे ही वाहन को पीछे करने लगा तभी एकाएक मिर्गी का दौरा आने से वह वाहन पर संतुलन खो बैठा नतीजतन वाहन असंतुलित होकर श्याम सिंह के रेस्टोरेंटो में जा घुसा। वाहन की चपेट में आने से दुकान में बैठे कृषि अनुसंधान केंद्र में में तैनात सूरीफार्म, मझेडा गांव निवासी गणेश चंद्र जोशी तथा सुरेंद्र कपकोटी घायल हो गए। एकाएक हुई दुर्घटना से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दो घायलों को निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। सूचना पर कृषि अनुसंधान केंद्र से भी वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। सुरेन्द्र कपकोटी को नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर गया। खैरना पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
