🔳 कई वाहन पत्थरों की चपेट में आने से बाल बाल बचे
🔳 ख़तरे को भांप वाहन चालकों ने रोक लिए वाहन
🔳 पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद बामुश्किल सुचारु हुआ यातायात
🔳 एनएच प्रशासन ने लोडर मशीन की मदद से हटवाए पत्थर
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बारिश के साथ ही अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कमजोर पहाड़ियों के दरकने से जगह जगह गिरे पत्थरों से आवाजाही खतरनाक हो गई। कई वाहन पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से बाल बाल बचे। एनएच प्रशासन ने लोडर मशीन की मदद से हाईवे पर गिरे पत्थरों को हटाने का अभियान चलाया।
बुधवार सुबह हुई बारिश से हाईवे पर दोपांखी, पाडली, रातीघाट, भोर्या बैंड तथा खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर कनवाडी की पहाड़ी से एकाएक पत्थर गिरने शुरु हो गए। गनीमत रही की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में कोई वाहन नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। पत्थरों के गिरने से वाहन चालकों ने वाहन रोक लिए। काफिर देर तक वाहनों की कतार लगी रही। पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद वाहन चालकों ने वाहन आगे बढ़ाएं। दोपहर तक हाईवे से पत्थरों के न हटने से कई बाइक सवार भी रपटने से बाल बाल बचे। जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर होना पड़ा। दोपहर बाद एनएच प्रशासन ने लोडर मशीन की मदद से हाईवे पर जगह जगह गिरे पत्थरों को हटवाया तब जाकर बामुश्किल यातायात सुगम हो सका।

error: Content is protected !!