🔳 भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष की मिली है कमान
🔳 संगठन व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का किया आभार व्यक्त
🔳 पार्टी व संगठन की मजबूती को कार्य करने का किया आह्वान
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

गरमपानी बाजार के व्यापारी फिरोज अहमद को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने भी संगठन की मजबूती व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सूदूर गांवों के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने को मिलजुल कर कार्य करने की बात कहीं है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर व्यापारी फिरोज अहमद की नियुक्ति पर क्षेत्र के व्यापारियों ने खुशी व्यक्त कर उन्हें बधाई दी है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने कहा की फिरोज अहमद के मनोयन से निश्चित रुप से संगठन को मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी व संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कहा की संगठन की मजबूती को कार्य किया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य दिलीप सिंह बोहरा, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल गरमपानी ईकाई अध्यक्ष मनीष तिवारी, खैरना अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, पातली आनंद नेगी, टूनाकोट सुनील मेहरा, भुजान कुलदीप सिंह खनायत, कुबेर सिंह जीना आदि व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की है।