🔳 गणतंत्र दिवस पर गरमपानी खैरना बाजार में निकाली गई प्रभात फेरी
🔳 ध्वजारोहण के बाद नौनिहालों को किया गया मिष्ठान वितरित
🔳 नौनिहालों ने देशभक्ति से जुड़ी कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
🔳 आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में बाल संसद ने खींचा ध्यान
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
कोसी घाटी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान वितरित किया गया। विद्यालयों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सरस्वती शिशु मंदिर व आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय के नौनिहालों ने खैरना गरमपानी बाजार में प्रभात फैरी निकाली। भारत माता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा।
गणतंत्र दिवस पर श्री कैंची धाम तहसील में एसडीएम मोनिका, बेतालघाट स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य भारती आर्या, सीएचसी गरमपानी में डा. सतीश पंत, खैरना चौकी में प्रभारी रमेश पंत, बेतालघाट बाजार में व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी, जीआईसी गरजोली में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पीसी गोरखा, लोहाली में हेम चंद्र आर्या, आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय गरमपानी में प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी, सरस्वती शिशु मंदिर खैरना में प्रधानाचार्य मनोहर, आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में हंसा मेहरा ने ध्वजारोहण किया। विद्यालयों में देशभक्ति से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय हो उठा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में हुई बाल संसद में नौनिहालों ने शानदार प्रस्तुति से अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सत्ता व विपक्ष के नेताओं के बीच हुई तीखी बहस का अभिभावकों ने खूब लुत्फ उठाया।
