🔳 चालकों ने समय रहते रोके वाहन, टल गई बड़ी घटना
🔳 पत्थरों के गिरने से ठप हुई आवाजाही, दोनों ओर लगी वाहनों की कतार
🔳 पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद सुचारु हुआ यातायात
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भोर्या बैंड क्षेत्र में थुआ की कमजोर पहाड़ी से एकाएक गिरे पत्थरों की चपेटे में आने से पर्यटकों के वाहन बाल बाल बच गए। गनीमत रही की कार चालकों ने वाहन रोक लिए और बड़ी अनहोनी टल गई। पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद बामुश्किल आवाजाही सुचारु हो सकी।
रविवार को हाईवे पर स्थित अतिसंवेदनशील थुआ की पहाड़ी एकाएक दरक गई। पहाड़ी के दरकने से गिरे पत्थर हाईवे पर आ गिरे। पहाड़ी के नीचे से निकल रहे पर्यटकों के वाहन पत्थरों की चपेट में आने से बाल बाल बचे। हालांकि कुछ पत्थर वाहनों से टकराए भी पर कोई चोटील नहीं हुआ। एकाएक पत्थरों के गिरने से वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक लिए। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद वाहन चालकों ने खतरे के बीच आवाजाही शुरु की‌। सुबह से गिरे पत्थरों को हाईवे से न हटाए जाने पर यात्रियों व पर्यटकों ने जान हथेली पर रख आवाजाही की। स्थानीय लोगों ने कमजोर पड़ चुकी पहाड़ी के उपचार को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है ताकि भविष्य के ख़तरों को टाला जा सके।