🔳 अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने किया आह्वान
🔳 संगठनात्मक मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने की अपील
🔳 नवनियुक्त अध्यक्ष के बेतालघाट पहुंचने पर कार्यकताओं ने किया स्वागत
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
सरस्वती शिशु मंदिर बेतालघाट में हुए कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र बाली ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को सूदूर गांवों के अंतिम छोर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकताओं से संगठन की मजबूती को किए जा रहे कार्यों का फिडबैक लिया।
शनिवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र बाली के बेतालघाट पहुंचने पर कार्यकताओं ने स्वागत किया। सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा की रविन्द्र बाली को जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा व किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने कहा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के अनुभव का लाभ निश्चित रुप से संगठन को मिलेगा। नवनियुक्त अध्यक्ष ने पार्टी की मजबूती को एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने तथा गांव के लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील की। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान डा. भुवन आर्या, प्रगति जैन, वर्षा आर्या, नीमा खुल्बे, दयाल दरमाल, आंनद रावत, मनोज पडलिया, जगदीश नाथ, चंपा जलाल, लक्ष्मण मेहरा, अजय राघव, विमला नेगी, राधा जलाल, बहादुर जलाल, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
