🔳 सीएचसी गरमपानी व सिमलखा में हुआ आशाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण
🔳 टीबी मरीजों की माॅनिटरिग को दिए गए टिप्स
🔳 विलेज वैज चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में हुआ प्रशिक्षण
🔳 प्रशिक्षण से मिली जानकारी का लाभ उठाने का किया गया आह्वान
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सीएचसी गरमपानी व बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा स्थित अस्पताल में हुए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। टीबी के मरीजों की लगातार माॅनिटरिग के साथ ही गांव के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ आशा ब्लॉक कोर्डिनेटर विनोद जोशी ने किया। ब्लॉग कोर्डिनेटर ने आशा कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण से मिली जानकारी से गांवों के लोगों को लाभान्वित किए जाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ताओं को विभिन्न बिमारियों के विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत स्तर पर टीबी बिमारी के प्रति जागरुकता अभियान चलाने तथा मरीजों की लगातार निगरानी करने पर जोर दिया। आशाओं से स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने तथा ग्रामीण स्तर पर लोगों को लाभ दिलाने का आह्वान भी किया गया। इस दौरान विलेज वैज चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर मनोज थपलियाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता माया, नीमा भट्ट, सावित्री जलाल, मंजू देवी, पुष्पा जोशी, हंसा जोशी, दीपा बिष्ट, हेमा देवी, दमयंती बोहरा, प्रेमा शाही आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।