🔳 टूनाकोट में हुई विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक
🔳 कई अहम बिंदुओं पर हुई विस्तार से चर्चा
🔳 आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की भी उठी मांग
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
समीपवर्ती टूनाकोट गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में हुई विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में कई अहम प्रस्ताव पास किए गए। मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया। एक स्वर में आंगनबाड़ी केंद्र के नए भवन निर्माण की मांग उठाई गई।
विद्यालय परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नवीन सिंह मेहरा ने की। ग्राम प्रधान ने विद्यालयी विकास को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बैठक में नौनिहालों की शैक्षिक प्रगति, अनुदान से प्राप्त धनराशि समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य प्रणिता साह ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया। विद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। सर्वसम्मति से आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण की मांग उठाई गई। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक समिति अध्यक्ष मंजू देवी, सुंदर सिंह बेलवाल, सुनील मेहरा, दिनेश चंद्र, चंदन सिंह, सुनीता देवी, रमा देवी, मंजू, शीला, हेमा, पूजा, कविता, रेखा देवी, उमा देवी, सरिता देवी, प्रभा देवी, माया देवी आदि मौजूद रहे।
