🔳 श्रमिक के गिरने से सिमलखा क्षेत्र में मचा हड़कंप
🔳 निजी वाहन की मदद से घायल को पहुंचाया गया अस्पताल
🔳 प्राथमिक उपचार के बाद किया गया हायर सेंटर रेफर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा गांव में स्कूली भवन की निर्माणाधीन छत से श्रमिक के गिरने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल श्रमिक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
मंगलवार को सिमलखा गांव में स्थित विद्यालय भवन की निर्माणाधीन छत पर कार्य कर रहा श्रमिक दिलशाद असंतुलित होकर छत से गिर गया। श्रमिक के गिरने से आसपास कार्य कर रहे श्रमिकों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच घायल श्रमिक को निजी वाहन की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल श्रमिक का प्राथमिक उपचार किया। कमर में चोट होने से श्रमिक को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
