🔳 उद्धघाटन मुकाबले में लक्ष्मी इलेवन को दी शिकस्त
🔳 हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर सरिता बनी मैन ऑफ द मैच
🔳 आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे खेलप्रेमियों ने बढ़ाया बेटियों का उत्साह
🔳 मंडलकोट के खेल मैदान में खेली जा रही बालिका क्रिकेट चैम्पियनशिप
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
मंडलकोट में दीप सम्राट बालिका क्रिकेट चैम्पियनशिप का रंगारंग हो गया। उद्धघाटन मुकाबले में गौरी इलेवन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर लक्ष्मी इलेवन को करारी शिकस्त दी। हरफनमौला प्रदर्शन पर सरिता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे खेलप्रेमियों ने बेटियों के शानदार खेल की सराहना की।
मंगलवार को मंडलकोट स्थित खेल मैदान में बालिका क्रिकेट चैम्पियनशिप का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल मैदान पर खेल भावना का परिचय देने का आह्वान किया। आयोजन समिति अध्यक्ष पान सिंह मेहरा ने कहा की बेटियों का क्रिकेट को प्रति रुझान बढ़ाने को पहली बार बालिका क्रिकेट चैम्पियनशिप कराई जा रही है। उद्धघाटन मुकाबला गोरी इलेवन व लक्ष्मी इलेवन के बीच खेला गया। गौरी इलेवन ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सरिता नेगी ने अपनी टीम के लिए 80 गेंदों में ताबड़तोड़ 77 रन की पारी खेली जबकि अंजू मेहरा ने 56 गेंदों में 34 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। गौरी इलेवन ने निर्धारित बीस ओवर में 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मी इलेवन की टीम बारहवें ओवर में ही 60 रन बनाकर आउट हो गई। विजेता टीम की सरिता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आसपास के गांवों से पहुंचे खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान ग्राम प्रधान दीपा देवी, राम सिंह मेहरा, रणजीत सिंह बिष्ट, मनोज, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
