🔳 पुलिस के चैकिंग अभियान के दौरान चढ़ा हत्थे
🔳 लाइसेंस निरस्तीकरण को आरटीओ को भेजी गई रिपोर्ट
🔳 पुलिस ने नियमों के उल्लघंन करने वालों पर कसा शिकंजा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर नशे में कार दौड़ा रहा चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर दिया जबकि कार को सीज कर दिया। चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण को भी आरटीओ को संस्तुति कर दी गई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ खैरना पुलिस का अभियान लगातार जारी है। चौकी प्रभारी रमेश पंत की अगुवाई में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों के उल्लघंन पर ताबड़तोड़ चालान काटे। वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई। चेताया की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चैंकिंग अभियान के दौरान शराब के नशे में अल्टो कार यूके 04 टीबी 5738 के चालक विशाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया तथा चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण को रिपोर्ट आरटीओ को भेज दी है। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।
