🔳 दो सौ किसानों को बांटे गए कृषि यंत्र
🔳 विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का किया गया आह्वान
🔳 अनूसूचित जाति उपयोजना के तहत हुई गोष्ठी
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के सिल्टोना गांव में कृषि विभाग के तत्वावधान में अनूसूचित जाति उपयोजना के तहत लगे शिविर में किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए गए। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों उन्नत खेती के टिप्स दिए। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
सोमवार को सिल्टोना गांव में हुई गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आसपास के गांवों से पहुंचे किसानों को उन्नत खेती के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्रीय पादप अनुसंधान ब्योरों क्षेत्रिय कार्यालय भवाली के वैज्ञानिक डा.राहुल देव व डा. ममता आर्या ने विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। कृषि विभाग के विकास खंड प्रभारी जीतेंद्र कुमार व सहायक कृषि अधिकारी रितेश कांडपाल ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान करीब दो सौ किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में सिल्टोना के साथ ही दड़माडी, ब्यासी, गरजोली आदि गांव के किसानों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान ग्राम प्रधान किरन आर्या, ब्यासी प्रधान विमला देवी, बीडीसी प्रतिनिधि विजय कुमार, भुवन चंद्र, राजेंद्र कुमार, मुकेश गरजौला, रमेश राम, मोहन राम, किसन राम, बिशन राम, हरीश राम, दयाल सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह, गिरीश चंद्र, उज्जवल, नेहा, बबीता, मनोहर सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।
