🔳 बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति बर्धो में हुई बैठक
🔳 नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई गई पद व गोपनीयता की शपथ
🔳 सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव किए गए पास
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के बर्धो गांव स्थित बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति में संचालक मंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पास किए गए। संचालक मंडल के सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। सदस्यों ने किसानों के हित में मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया।
सोमवार को समिति सभागार में हुई बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बोहरा, उपाध्यक्ष शिवचरण सिंह तथा संचालक मंडल के पूरन सिंह, चंद्र प्रकाश, नंदी देवी, मीरा देवी, नंदन सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। बैठक में सर्वसम्मति से कई अहम प्रस्ताव पास किए गए। नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा की किसानों को समिति से संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने को गंभीरता से कार्य किया जाएगा। संचालक मंडल ने भी समिति की मजबूती को मिलजुल कर कार्य करने की बात कही। सर्वसम्मति से तय हुआ की किसानों को लाभान्वित करने को हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान समिति से जुड़े सदस्य व तमाम किसान मौजूद रहे।
