🔳 सिमलखा में लगे शिविर में कई अधिकारियों के न पहुंचने से विधायक नाराज
🔳 एसडीएम को दिए नोटिस भेजने के निर्देश
🔳 शिविर में दर्ज समस्याओं में अधिकांश का मौके पर निदान
🔳 महिलाओं ने गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की उठाई मांग

[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा गांव में लगे बहुउद्देशीय शिविर में बिजली, पानी सड़क आदि मूलभूत समस्याएं छाई रही। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से खेती को नुकसान का मुद्दा जोर-जोर से उठाया। शिविर में कई विभागों के अधिकारियों के ना पहुंचने पर विधायक सरिता आर्या ने नाराजगी जताई। अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस भेजने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए।

मंगलवार को सिमलखा में लगे बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या ने किया। पचास से अधिक पंजीकृत शिकायतो में अधिकांश का मौके पर निदान किया गया। कई विभागों के अधिकारियों के न पहुंचने पर विधायक ने नाराजगी जताई। उपजिलाधिकारी मोनिका को अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस भेजने को कहा। पेयजल, विद्युत, सड़क, सिंचाई, वन विभाग से संबंधित शिकायतों के साथ ही गांव की महिलाओं ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने तथा जंगली जानवरों से खेतीबाड़ी बचाने को ठोस उपाय किए जाने पर दिया। दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा की सरकार की पारदर्शी, जवाबदेह व जन हित की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से प्रदेश की जनता का विश्वास निरंतर मजबूत हो रहा है। निश्चित ही जनभागीदारी से चल रही यह पहल उत्तराखंड को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा, संजय बोहरा, तारा भंडारी, जेडी कत्यूरा, प्रताप बोहरा, सोबन सिंह, जगदीश नाथ जी, चंपा जलाल, महेंद्र जैडा, कैलाश पंत, चित्रा जैडा, राधा जलाल, विमला नेगी आदि मौजूद रहे