🔳 बीडीसी सदस्य ने चेताया भवन के सुधार तक बाहर ही लगेगा शिविर
🔳 चालीस से अधिक पशुपालकों को बांटी गई दवाइयां
🔳 विभागीय योजनाओं की भी दी गई जानकारी
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के जिनोली ग्राम पंचायत के लोधिया तोक में लगे शिविर में पशुपालकों को पशुओं से संबंधित बीमारियों से बचाव के तौर तरीके बताए गए। खस्ताहाल पशु अस्पताल के बाहर ही शिविर लगाया गया। ग्रामीणों ने दो टूक कहा की जब तक पशु अस्पताल को दुरुस्त नहीं किया जाएगा तब तक खस्ताहाल पशु अस्पताल के बाहर ही शिविर लगाया जाएगा।
सोमवार को लोधिया ग्राम पंचायत के तोक लोधिया में पशुपालन विभाग के कर्मचारी शिविर लगाने को पहुंचे। क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश चंद्र बुधलाकोटी ने बद् से बद्तर हालत में पहुंच चुके पशु अस्पताल के बाहर ही शिविर लगाने की बात कही। बीडीसी सदस्य ने आरोप लगाया की भारी भरकम सरकारी धनराशि से गांव में पशु अस्पताल का निर्माण तो कराया गया पर विभागीय अनदेखी से अस्पताल खस्ताहालत में पहुंच चुका है। दो टूक कहा की जब तक अस्पताल की हालत में सुधार नहीं किया जाएगा तब तक खस्ताहाल भवन के बाहर ही शिविर लगेगा। शिविर में चालीस से अधिक पशुपालकों को पशुओं के लिए दवाइयां वितरित की गई। पशुओं में होने वाली बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके भी बताए गए। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान डा. विनीता, मोहन सिंह, शेखर नैनवाल, भूपाल सिंह, नीरज, बिशन राम, चंदन सिंह, बाला दत्त, चंद्रा, रेखा, कमला देवी, बबीता, पूजा देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।